अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा। गांव बीड़ सौंटी के एक डेरा में रहने वाले लोग पिछले दो दिनों से दहशत में हैं। डेरा वासियों ने अपने डेरे पर स्वयं ही पहरा लगाकर अपनी सुरक्षा की हुई है। बीड़ सौंटी के पंच एवं डेरा वासी सरदार सूबा सिंह ने बताया कि पिछली दो रातों से उनके डेरे के पास कुछ अज्ञात लोगों को देखा गया है, जिन्होंने अपने चेहरों को कपड़े से ढका हुआ था। रात अधिक होने तथा डेरे के चारों तरफ गन्ना की फसल खड़ा होने से इन लोगों को कोई सुराग नहीं लग पा रहा है, लेकिन पिछली दो रातों से कुछ लोग डेरे के पास देखे गए हैं। उन्होंने कहा कि वह इसकी सुचना पुलिस को दे देंगे। इस संबंध में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर निर्मल कुमार ने कहा कि इस संदर्भ में अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। यदि कोई शिकायत आती है तो वह इस मामले की गहनता से जांच करेंगे।