कुरुक्षेत्र (ब्यूरो)। श्री ब्राह्मण एवं तीथोद्धार सभा की ओर से संचालित वेद विद्यालय एवं छात्रावास के संस्थापक आचार्य स्व. बलराम शांडिल्य की छठी पुण्यतिथि सोमवार 31 जुलाई को मनाई जाएगी। वेद विद्यालय के आचार्य नरेश कौशिक ने बताया कि स्व. बलराम शांडिल्य इस वेद पाठशाला के संस्थापक आचार्य थे। उन्होंने जो पौधा लगाया था, आज वह वट वृक्ष बन चुका है। आचार्य बलराम शांडिल्य की छह वर्ष पहले एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। पुण्यतिथि पर स्व. बलराम शांडिल्य को श्रद्धांजलि देने के लिए हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डा. आर सी मिश्रा, कुरुक्षेत्र के अतिरिक्त उपायुक्त पार्थ गुप्ता, एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक, डीएसपी रेलवे विजीलेंस शीतल सिंह धारीवाल, श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के मुख्य सलाहकार जयनारायण शर्मा, प्रधान यशेंद्र शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति आएंगे।