फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: इटली से युवक को अमेरिका भेजने के नाम पर ठगे साढ़े 11 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। युवक को इटली से अमेरिका भेजने के नाम पर साढ़े 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने एजेंट और उसके दो बेटे को नामजद किया है। आरोपी एजेंट ने युवक को एक महीने में काम पूरा करने का झांसा देकर रुपये ठगे थे। साथ ही काम पूरा न होने पर दोगुनी रकम देने का इकरार किया था, मगर अब आरोपी शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

थाना शहर पिहोवा में दर्ज शिकायत में मसा राम निवासी गांव स्याणा सैदां ने बताया कि वह अपने बेटे केहर सिंह को इटली से अमेरिका भेजना चाहता था। इसके लिए आरोपी बलवीर सिंह निवासी बाखली ने एक महीने में काम करने का आश्वासन दिया था। इस एवज में आरोपी ने उससे साढ़े 11 लाख रुपये मांगे थे। उसने मार्च में नकद व चेक से उसे व उसके बेटे मोहित व बबली को रुपये दिए थे। एक महीने बाद काम नहीं बना तो आरोपी ने 24 अप्रैल को इकरार किया कि अगर उसका काम नहीं हुआ तो वह उसे दोगुनी रकम देगा। काम न होने पर उसने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने उसकी रकम लौटाने से इनकार कर दिया, जिस पर उसने पुलिस को शिकायत देकर गुहार लगाई। तब आरोपी ने पंचायत में समझौता कर साढ़े नौ लाख रुपये लौटाने का आश्वासन दिया। दो-तीन महीने बीतने के बाद भी आरोपी उसकी रकम नहीं लौटा रहा है बल्कि उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें