अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग में बीपीएड व सर्टिफिकेट कोर्स इन योगा में दाखिले के लिए विद्यार्थी अब 15 जुलाई 2017 तक बिना लेट फीस के आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रवक्ता के अनुसार विद्यार्थी अपने आवेदन की कापी विभाग एवं फीस की रसीद 17 जुलाई तक शारीरिक शिक्षा विभाग मे जमा करवा सकते हैं। बीपीएड कोर्स के लिए फिजिकली एफिशिएंसी टेस्ट 18 जुलाई को प्रात: 10 बजे होगा। प्रथम लिस्ट 20 जुलाई को प्रात 10 बजे लगाई जाएगी जिसकी फीस 21 जुलाई तक भरनी होगी। दूसरी मेरिट लिस्ट 24 जुलाई को व अंतिम लिस्ट के लिए 27 जुलाई को विद्यार्थी को प्रात: 9 बजे से 12 बजे तक अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी उसके बाद 12 बजे लिस्ट लगाई जाएगी।