पिहोवा। बिजली निगम की टीएल सब यूनिट की कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। जिसमें जेई बलबीर सिंह को टीएल सब यूनिट प्रधान, कमल सैनी को उपप्रधान, नैब सिंह सचिव, कृष्ण को संयुक्त सचिव, सुखबीर सिंह व रणजीत सिंह को आर्गेनाइजर चुना गया। इसके बाद सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई गई। प्रधान बलबीर सिंह ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि समस्याओं को लेकर सभी कर्मचारियों को एकजुट रखा जाए और सरकार के कानों तक आवाज पहुंचाई जाए कि कर्मचारी अब दमनकारी नीतियों को सहन नहीं करेंगे।