कुरुक्षेत्र। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी उषा राजपाल ने बताया कि निदेशक खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के निर्देशानुसार गत तीन वर्षों की खेल उपलब्धियों के आधार पर भीम अवार्ड, वर्ष 2016-2017 की खेल उपलब्धियों के आधार पर कैश अवार्ड, स्कूल व कालेज छात्रवृत्ति, एससी छात्रवृत्ति दी जानी है। इसके लिए आवेदन पत्र लेने के लिए जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी, कुरुक्षेत्र की ओर से खेल प्रशिक्षकों की एक कमेटी गठित करके उनके की ओर से प्रतिदिन निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भीम अवार्ड के लिए 1, कैश अवार्ड और स्कूल व कालेज छात्रवृत्ति के लिए 9 और एससी फेयर प्ले छात्रवृत्ति के लिए 44 आवेदन पत्र प्राप्त हो चुके है। इनके लिए आवेदन पत्र प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक कमेटी के सदस्यों द्वारा निरीक्षण करके लिए जा रहे है। इस अवार्ड व छात्रवृत्ति के लिए 20 जून को दोपहर 1 बजे तक अपना आवेदन पत्र जमा करवाया जा सकता है।