अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मानव संसाधन विकास केंद्र में चल रहे ओरिएंटेशन कोर्स में शुक्रवार को प्रात:कालीन सत्र में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग के प्रोफेसर कुलभूषण चंदेल मुख्य वक्ता रहे। प्रो. चंदेल ने कहा कि भारतीय शिक्षण व्यवस्था मूल्यों पर आधारित होनी चाहिए और मूल्यों का निर्धारण करने के लिए हमें अपने प्राचीन मूल्यों को आधार मानकर आगे बढ़ना चाहिए। मूल्यों पर आधारित शिक्षा ग्रहण कर ही व्यक्ति सही दिशा एवं जीवन में प्रगति की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज के मानवीय मूल्यों में जो गिरावट आ रही है उसके प्रति हमारा जो सामाजिक दायित्व है उसके संजीदगी से निभाते हुए नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति के मानवीय मूल्यों व नैतिक मूल्यों की जो अमीर विरासत है उससे जागरूक करवाना चाहिए।