फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दोस्ती की, फिर सुनसान जगह ले जाकर युवती से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वीडियो वायरल की धमकी देकर दोस्त ने किया दुष्कर्म
कुरुक्षेत्र। एक युवक ने समीप के जिला की रहने वाली एक युवती से पहले दोस्ती की फिर उसे करनाल में सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। यहीं नहीं उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली, जिसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ बाद में भी दुष्कर्म करता रहा। पीड़ित युवती ने एसपी को शिकायत दी है, जिसमें आरोप लगाते हुए उसने बताया कि वह शहर के एक अस्पताल में कार्य करती है। उसकी पहचान करनाल के जलमाना निवासी युवक शेर सिंह से हो गई और उसने उसके साथ दोस्ती कर ली। इसी के चलते वह एक दिन उसे अपनी कार से करनाल ले गया, जहां मेरठ रोड पर वह सुनसान जगह ले गया। वहां उसने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी, जिसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली और उसे यह वीडिया वायरल करने की धमकी देकर बाद में भी दुष्कर्म करता रहा।इस बीच आरोप जर्मन चला गया और वहां से भी जब वह यहां आता तो वही धमकी देकर दुष्कर्म करता। एसपी ने मामले की जांच डीएसपी तान्या को सौंपी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों के चलते मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें