तेज रफ्तर कार ने बाइक सवार भाई बहन को मारी टक्कर, गंभीर
- ट्यूशन पढ़कर लौट रहे थे दोनों, नए बाईपास के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा । नये बाईपास पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए। दोनों को पिहोवा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार चिराग (17 साल) अपनी छोटी बहन विनश (13) निवासी अरुणाय के साथ बाइक पर सवार होकर ट्यूशन पढ़कर पिहोवा से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान नए बाईपास पर एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर दे मारी, जिससे वे दोनों बाइक समेत सड़क पर जा गिरे और गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें पिहोवा के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में लगी हुई थी। बतां दे पिछले दिनों भी एक कार की चपेट में आने से बाइक सवार एक छात्र रोहित की मौत हुई थी तथा उसका साथी साहिल जख्मी हुआ था। छात्र की मौत से खफा होकर परिजनों व ग्रामीणों ने अंडर पास बनाने की मांग को लेकर जाम लगाया था। तब राज्यमंत्री नायब सैनी ने उनकी समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया था। सप्ताह के बाद बुधवार को फिर से हादसे में भाई-बहन जख्मी हो गए।