फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के हाथ में होती है नेताओं की एसीआर : चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता के हाथ में होती है नेताओं की एसीआर : चौधरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। पिंडारसी गांव में शनिवार को जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन प्रवीण चौधरी ने एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नेताओं की एसीआर जनता के हाथों में होती है। जिला परिषद चेयरमैन रहते हुए उन्होंने जिले के अधिकारियों की एसीआर लिखने का काम किया। चेयरमैन रहते हुए उनका पूरा प्रयास रहा कि जिले के सभी गांवों के लाखों लोगों के लिए बेहतर नीतियां बनाई जाएं। ऐसे में अब आने वाले विधानसभा चुनावों में उनकी एसीआर जनता के हाथों में है। चौधरी ने कहा कि वे राजनीति में काम करने के लिए आए हैं और भविष्य में भी अगर लोगों ने मौका दिया तो इससे भी बढ़कर काम करवाके दिखाएंगे। इस मौके पर पूर्व सरपंच गोपी राम, रामदिया, भूरा राम, शीशपाल, दरिया राम वाल्मीकि, सुलतान, राजकुमार, पाला राम, बलिंद्र, ईशम वाल्मीकि, रामधारी, लालू, अमर सिंह, रामपाल गड़रिया और सुरेश गड़रिया, संजय चौधरी, अमन कांबोज, सुभाष जांगड़ा और रमेश खेड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें