फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल को माध्यम मानकर राष्ट्र सेवा का संकल्प लें युवावर्ग : बराड़

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल को माध्यम मानकर राष्ट्र सेवा का संकल्प ले युवावर्ग : बराड़
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
समिति सदस्य एंव अधिवक्ता जगजीत सिंह बराड़ ने कहा की खेल आज मनोरंजन नहीं व्यवसाय का रूप ले रहे हैं। खेलों के व्यवसायीकरण के साथ - साथ खेलों से खेल भावना भी गायब हो रही है। अधिवक्ता जगजीत बराड़ ने गांव अमीन के राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में ग्रामीण युवा खिलाड़ियों को क्रिकेट और बॉलीवाल किट भेंट की। उन्होंने कहा आज पुरुष खिलाड़ियों के साथ साथ महिला खिलाड़ी भी देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं । बराड़ ने कहा की खेल से जुड़कर युवा वर्ग राष्ट्र सेवा कर सकता है ,उन्होंने युवाओं से आह्वान किया की वे खेल को राष्ट्र सेवा का माध्यम मानकर खेलते हैं तो अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। उन्होंने गांव अमीन के एक दर्जन से अधिक युवा खिलाड़ियों का सम्मान किया। जगजीत ने कहा की खेल हमारे शरीर के साथ मानसिकता को स्वास्थ्य रखते है इस अवसर पर महिला बॉलीवाल कोच बलसिंघ ने खिलाड़ियों को संबोधित किया और टिप्स दिए । इस मौके पर ग्राम पंचायत सदस्य प्रेम शर्मा ,सोमनाथ ,मनोज चौहान ,ईश्वर सिंह ,प्रकाश यादव ,संदीप कुमार ,रिंकू सुरेन्द ,राजब्बर सहित अनेक युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें