फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिस्पर्धा के दौर में प्रतिभावान होना जरूरी: प्रो. कौशिक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
आज के प्रतिस्पर्धा के युग में विद्यार्थियों को बहुमुखी प्रतिभा के धनी होने पर ही व्यवसायिक जगत में उचित स्थान पाना संभव है। इसके लिए विद्यार्थियों को शुरुआत से ही सजग रहकर योजनाबद्ध तरीके से अपना सर्वांगीण विकास पर जोर देना चाहिए। ये विचार यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के प्रो संजय कौशिक ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पंचवर्षीय प्रबंधन अध्ययन संस्थान के नवागंतुक छात्रों को संबोधित करते हुए कहे। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर भाग सिंह बोडला ने छात्रों के साथ सफलता के गुणों को एक खूबसूरत वैचारिक माला के रूप में पिरोने और छात्रों को समर्पित करने के लिए प्रो संजय कौशिक का आभार व्यक्त किया। स्टूडेंट एक्टिविटी सैल के इंचार्ज प्रो रंजन शर्मा ने कहा कि छात्रों के लिए इस तरह के व्याख्यान और अन्य कार्यशालाएं संस्थान में नियमित रूप से होने वाली गतिविधियों का एक हिस्सा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें