इस्माईलाबाद। जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र माजरी की अध्यक्षता में सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं और सरपंचों का जत्था शाहाबाद शुगर मिल में राज्य मंत्री कृष्ण बेदी की ओर से आयोजित विकास रैली में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुए। इस मौके पर माजरी ने कहा कि इस रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में कई दिनों से जोश व उत्साह बना हुआ था। इस अवसर पर सरपंच रामपाल माजरी कलां, सरपंच मनोज कुमार रोहटी, सरपंच गुरनाम सिंह गोरखा, सुरेंद्र सिंह, रामस्वरूप दहिया, सुनील वाल्मीकि, तरसेम, बलविंद्र सैनी, जगदीश कश्यप, मांगे राम कश्यप, संजू, अरुण शर्मा, लाडी, शीशपाल, कर्म सिंह, राजू, लाभ सिंह, हरदीप कश्यप अजराना कलां आदि मौजूद रहे।