फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में कर्मचारियों ने कार्यकारी अभियंता को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पिहोवा। एनएचपीसी वर्कर यूनियन के कर्मचारियों ने वीरवार को कार्यकारी अभियंता के सब डिविजन कार्यालय के समक्ष सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष प्रकट किया और कार्यकारी अभियंता को अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। यूनिट प्रधान कृष्ण लाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार सरकार को अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करना होगा या फिर उन्हें स्थायी कर्मचारियों के समान वेतन देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब अस्थायी कर्मचारियों से स्थायी कर्मचारियों जितना काम लिया जा रहा है तो उन्हें उनके समान वेतन मिलना चाहिए। यह उनका हक है। इस मौके पर गुरमीत सिंह, सुनील रतन, दिनेश, रोशन लाल, शमशेर, स्वर्ण सिंह, गुरचरन सिंह सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें