फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिहोवा नपा वार्ड नम्बर 9 उप-चुनाव के लिए मतदाता सूचि का शैडयूल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिहोवा नगर पालिका वार्ड नंबर 9 के उपचुनाव के लिए मतदाता सूचि को अंतिम स्वरूप देने का शेड्यूल जारी करने के साथ-साथ एसडीएम पिहोवा को मतदाता सूचि बनाने के लिए रिवाइजिंग ऑथोरिटी के रुप में नियुक्त किया गया है। डीसी सुमेधा कटारिया ने मंगलवार को देर सायं जारी आदेशों में कहा है कि पिहोवा नगर पालिका उपचुनाव वार्ड नंबर 9 के लिए मतदाता सूचि को वार्ड वाइज, बूथ वाइज फोटोयुक्त ड्राफ्ट इलेक्ट्रोल को अपडेट करने के लिए 21 जून तक का समय दिया हैं। 22 जून को ड्राफ्ट इलेक्ट्रोल को लेकर दावे व आपत्तियों के लिए पब्लिकेशन किया जाएगा। 28 जून को सायं 3 बजे तक दावे व आपत्ति दाखिल करने का अंतिम समय होगा। 5 जुलाई तक दावे व आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा। इसके बाद 8 जुलाई को उपायुक्त के पास अंतिम अपील करने का समय निर्धारित किया हैं। उपायुक्त के पास पहुंची अपीलों का निपटारा 12 जुलाई को किया जाएगा और 20 जुलाई को फाइनल मतदाता सूचि का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें