फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 11 युवाओं ने किया रक्तदान

विज्ञापन
शिविर में रक्तदाता को प्रोत्साहित करते डॉ. अशोक कुमार वर्मा। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा दिवस पर लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में 423वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर राष्ट्रपति पुलिस पदक से अलंकृत डायमंड रक्तदाता डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने आयोजित किया।
विज्ञापन

समाजसेवी नरेश सैनी और भारतेंदु हरीश ने शिविर का शुभारंभ किया। समाज सेवी दविंद्र सचदेवा अति विशिष्ट अतिथि रहे। रक्त कोष प्रभारी डॉ. रमा की अध्यक्षता में गुरजिंद्र कौर, करनैल सिंह आदि ने रक्त संग्रह किया। शिविर में मुख्य सिपाही संजीव राणा, प्रवीण कुमार, अंकित कुमार, सूरज सिंह, नरेंद्र, अनिल कुमार सहित 11 युवाओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर रामेश्वर सैनी, मनीष सिंगला आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें