इस्माईलाबाद। अग्रवाल धर्मशाला के पदाधिकारियों को सहायता राशि का चेक देते सांसद के पीए बलविंद्र
इस्माईलाबाद। अग्रवाल धर्मशाला के प्रधान विकास गर्ग ने बताया कि धर्मशाला में विकास कार्यों के लिए सांसद नवीन जिंदल की और से 11 लाख रुपये का चेक सहायता राशि के रूप में दिया गया है। सांसद की ओर से उनके पीए बलविंदर सिंह और जीत राम ने अग्रवाल धर्मशाला में पहुंच कर सहायता राशि का चेक अग्रवाल धर्मशाला के पदाधिकारियों को सौंप दिया है। सांसद की सहायता के लिए अग्रवाल धर्मशाला के सभी पदाधिकारियों ने उनकी काफी सराहना की। इस मौके पर विनोद गोयल, चिरंजीव गर्ग, अरुण गुप्ता, संदीप मित्तल, दीपक सिंगला, वाशू कंसल, विपिन गर्ग, अंश सिंगला और मुकेश गोयल आदि मौजूद रहे।