फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केयू के 11 विद्यार्थियों ने शोध के साथ बीएससी कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई पूरी की

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आईआईएचएस में बी.एससी. कंप्यूटर साइंस के पहले बैच के छात्र। स्वयं - फोटो : अधिवक्ताओं की भूख हड़ताल जारी, 26 अदालतों में 1300 मामले लंबित
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (आईआईएचएस) के 11 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत बीएससी कंप्यूटर साइंस (ऑनर्स विद रिसर्च) की पढ़ाई पूरी की। उनके शोध प्रबंध की मौखिक परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बाह्य परीक्षक प्रो. चंद्रकांत ने विद्यार्थियों के शोध कार्य का मूल्यांकन किया। उन्होंने शोध एवं नवाचार आधारित कार्यों की सराहना की। प्रो. चंद्रकांत ने कहा कि शोध आधारित शिक्षा वैज्ञानिक दृष्टिकोण, अनुसंधान क्षमता और तकनीकी दक्षता विकसित करती है। 11 विद्यार्थियों में से छह ने प्रो. अश्वनी कुश के निर्देशन में शोध प्रबंध पूरे किए। पांच विद्यार्थियों ने डॉ. संजीव ग्रेवाल के निर्देशन में अपने शोध प्रबंध पूरे किए। विश्वविद्यालय ने इसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत शोध आधारित स्नातक शिक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण कदम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें