फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रेरणा वृद्धाश्रम में 11 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अगर आत्म विश्वास के साथ सही मार्गदर्शन हो तो महिलायें, लड़कियां, बुजुर्ग एवं बच्चे अपनी रक्षा करने में खुद सक्षम हो सकते हैं। इसी उद्देश्य से प्रेरणा वृद्धाश्रम परिसर में वृद्धाश्रम के बुजुर्गों की मौजूदगी में नि:शुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है। आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ 20 जून को होगा तथा 11 दिन तक चलेगा। प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक एवं संचालक डाॅ. जय भगवान सिंगला ने बताया कि आज के माहौल में लड़कियों, महिलाओं एवं बच्चों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देना अति आवश्यक हो गया है ताकि वे अपने आत्मसम्मान तथा स्वयं की रक्षा कर सकें, साथ ही अपने जानमाल की रक्षा कर सकें। यह शिविर श्री कृष्णा मार्शल आर्ट संस्थान के सौजन्य से लगाया जा रहा है, जिसमें राजेश शर्मा एडवोकेट प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें