कुरूक्षेत्र। मतदान केंद्र में मतदान करने पहुंचे 105 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता सरदार नरायण सिंह।
कुरुक्षेत्र। डेरा संत सिंह जज फार्म के रहने वाले बुजुर्ग सरदार नारायण सिंह 105 वर्ष के हो चुके हैं। उन्होंने लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी दिखाते हुए मतदान किया। इतनी अधिक उम्र पार करने के बाद भी वह गोविंदगढ़ स्थित एक मतदान केंद्र में पहुंचे। केंद्र में मतदान करके उन्होंने सभी मतदाताओं को एक जागरूकता संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि हर बार होने वाले चुनावों में वे अपनी भागीदारी अदा करते हैं और मतदान करके लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना सहयोग देते हैं। उनके द्वारा किया गया मतदान देश के युवाओं और बुजुर्गों के लिए एक मिसाल है। सभी को देश के लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना सहयोग करते हुए मतदान अवश्य करना चाहिए।