फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लाडवा। गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगर पालिका अध्यक्षा साक्षी खुराना ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्य अतिथि खुराना ने कहा कि गुरु रविदास ने पूरा जीवन मानव जाति के उत्थान एवं जाति-पाति के भेदभाव को खत्म करने में लगाया। संत शिरोमणि रविदास ने पूरी मानव जाति को जीवन जीने की राह दिखाई थी और अब भी उनके दिखाए मार्ग पर चलकर मानव जाति का भला हो रहा है। शोभयात्रा हिनौरी चौक स्थित रविदास मंदिर से शुरू हुई और विभिन्न बाजारों से होकर वापस मंदिर में पहुंची। इस अवसर पर निर्मल खुराना, अमित खुराना, रामकुमार, जयपाल तथा रतन लाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें