पिहोवा। एक गांव से एक रिश्तेदार युवक द्वारा नाबालिग लड़की को बुरी नीयत से बहला-फुसला कर ले जाने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। नाबालिग लड़की की मां ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि एक युवक का उनके घर आना-जाना था, जोकि उनके रिश्तेदार का लड़का था। 28 जनवरी को उक्त युवक उसकी नाबालिग लड़की को अपने साथ ले गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।