फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी और जीएसटी की वजह से आई गिरावट के बाद अर्थव्यवस्था उभर रही है

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र । कुरुक्षेत्र के एक निजी रिसोर्ट में डॉ. बीआर आंबेडकर ऑल इंडिया सिंडिकेट बैंक एससी /एसटी इंप्लाईज वेलफेयर एसोसिएशन के आठवें राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन सिंडिकेट बैंक के महाप्रबंधक सुधार अय्यर ने की। इस अधिवेशन में मुख्यातिथि के तौर पर नेशनल कमीशन फॉर एससी भारत सरकार के निदेशक राज कुमार छानना ने शिरकत की। अधिवेशन का शुभारंभ मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया । कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न राज्यों के संगठन पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। नेशनल कमीशन फॉर एससी भारत सरकार के निदेशक राज कुमार ने कहा कि बैंक समाज में जागरूकता का कार्य कर रहा है। बैंक चाहता है भारत सरकार के गरीब तथा पिछड़े तबके के लोगों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार ने ही गरीब तबके के लोगों के विकास के लिए बिना गारंटी के ऋण योजनाएं प्रारंभ की हैं। इसके साथ इस बात पर नजर रखी जाती हैं कि उचित पात्रों को ही बैंकों से ऋण प्राप्त हो। सिंडिकेट बैंक के महाप्रबंधक सुधाकर आर अय्यर ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी की वजह से बाजार में गिरावट आई थी। परन्तु अब अर्थव्यवस्था एक बार फिर उबर कर आ रही है। उन्होंने दावा किया कि देश की जीडीपी भी 7 प्रतिशत से अधिक हुई है। भारत विश्व में छठी सबसे बड़ी उभरती अर्थव्यवस्था है। उन्होने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था और विकास में सार्वजनिक बैंकों का सबसे अधिक योगदान रहा है। भारतीय बैंकों के पैसे मारने वालों के बारे में टिप्पणी करने से तो मना कर दिया परन्तु कहा कि यह भारतीय बैंकों के साथ ही नहीं अमेरिका के बैंकों को भी इस स्थिति से गुजरना पड़ा था। उन्होंने दावा किया कि बैंकों का पैसा मारने वाले बचेंगे नहीं। उन पर कार्र्यवाही हो रही है। सिंडिकेट बैंक का व्यवसाय 5 लाख करोड़ की -ओर अग्रसर है। महाप्रबंधक ने कहा कि बैंक कर्मचारियों और सहयोगियों के योगदान से बैंक ने इन बुलंदियों को प्राप्त किया है। सिंडिकेट बैंक आज घाटे की श्रेणी वाले बैंकों में भी शामिल नहीं है। यही कारण है कि सिंडिकेट बैंक विशाल और समृद्ध बैंक के तौर पर उभर कर आया है। इस अवसर पर सीलम गिरि, रंजन केलकर, सतीश कुमार, सुदेश संतरीवाल, चंद्रशेखर, रिपु धवन, बलजीत सिंह, केएस भारती व अन्य मौजूद रहें ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें