फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले पांच आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्कारी करने वालों पर शिकंजा कसते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 34 किलोग्राम गांजा, 290 किलोग्राम लाहन और 500 ग्राम अफीम बरामद की गई है। एसपी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अपराध शाखा-2 के एएसआई महेंद्र, एएसआई कृपाल सिंह की टीम ने नाकाबंदी करके सुलतान वासी जोगनाखेड़ा को एसवाईएल पुल दबखेड़ी से काबू किया। आरोपी से 31 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। अपराध शाखा-2 के एएसआई दलजीत सिंह की टीम ने भिवानीखेड़ा टी-प्वाइंट झांसा रोड से जगदीश वासी डेरा बाजीगर सलपानी को 500 ग्राम अफीम सहित पकड़ा। वहीं अपराध शाखा-1 के एएसआई पवन कुमार की टीम ने कंडा चौक पर नाकाबंदी करके सौरन वासी इंद्रा कॉलोनी कुरुक्षेत्र को काबू किया। उसके कब्जे से 3 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसी तरह थाना इस्माईलाबाद के एएसआई कृष्ण कुमार ने अवैध शराब बनाने के आरोप में बलविंद्र वासी तंगौली को 150 किलोग्राम लाहन के साथ पकड़ा। इससे पहले भी गांव तंगौली के रामचंद्र को थाना प्रबंधक उप निरीक्षक सतीश कुमार टीम द्वारा 140 किलोग्राम लाहन एवं 25 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। थाना केयूके के एएसआई राजेश कुमार ने ब्रह्मसरोवर पर सरेआम सट्टा खेलते सागर वासी शेखा मोहल्ला छोटा बाजार थानेसर को काबू कर 1030 रुपये बरामद किए। सभी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें