फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव गुढ़ा का खेल स्टेडियम बदहाल, बना शराबियों का अडडा

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा (कुरुक्षेत्र) । उपमंडल के गांव गुढ़ा का खेल स्टेडियम बनने के तीन साल बाद ही बेहद बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। यह स्टेडियम खिलाड़ियों के बजाय अब पशुओं की चारागाह व शराबियों का अड्डा बन गया है। स्टेडियम का निर्माण ग्रामीण क्षेत्रों में खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से कराया गया था, लेकिन उनके रखरखाव न होने के कारण स्टेडियम जर्जर हालत में पहुंच गया है और खिलाड़ी इसका लाभ नही उठा पा रहे है। इस खेल स्टेडियम का उद्घाटन 29 अप्रैल 2015 को विधायक पवन सैनी ने किया था, जिससे खिलाड़ियों में भी उम्मीद जगी थी कि अब उन्हें बेहतर सुविधाएं मिल पाएंगी और वे खेलों में आगे आएंगे लेकिन अब जहां खेल स्टेडियम की दीवार गिरी हुई है तो कमरे भी कचरे से अटे पड़े है। स्टेडियम का मुख्य द्वार बुरी तरह टूट चुका हुआ है और गेट के साथ चारदीवारी भी कई जगह से टूटी हुई है। जर्जर चारदीवारी को फांदकर बेसहारा पशु स्टेडियम में घुस जाते है तो वहीं यहां पर जगह-जगह शराब की खाली बोतलें पड़ी देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां शराबियों की महफिल लगती है। खेल स्टेडियम में खिलाडियों के लिए न कोई कोच ही है न ही देखभाल के लिए कर्मचारी रखा गया है । लाडवा के विधायक पवन सैनी का कहना है कि लाडवा क्षेत्र में तीन बड़े स्टेडियम का निर्माण करवाया गया, जिसमें बीड़ कालवा, खैरा और गुढ़ा आते हैं। बीड़ कालवा ओर खैरा स्टेडियम में जो कमियां थी उनको दूर कर दिया गया है और जल्द ही गुढ़ा के स्टेडियम को दुरुस्त करने का काम किया जाएगा। स्टेडियमों को बिगाड़ने में शरारती तत्वों का हाथ रहता वहीं जिला खेल अधिकारी यशबीर सिंह ने बताया कि गुढ़ा के खेल स्टेडियम की जानकारी उनके संज्ञान में नही हैं। अब वे खुद स्टेडियम का दौरा कर अपने आला अधिकारी को मामले से अवगत करवाएंगे और वहां पर खामियों को दूर करने के लिए प्रयास करेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें