फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब से आ रहे किसानों को सीमा पर ही रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब से आ रहे किसानों को सीमा पर ही रोका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
पंजाब सीमा से लगते गांवों के किसानों ने पंजाब से वाया ट्यूकर दिल्ली जाने के लिए प्रवेश की कोशिश की। ट्यूकर में पुलिस ने बैरियर लगाकर उन्हें हरियाणा की सीमा ने प्रवेश नहीं करने दिया। पंजाब के देवीगढ़ क्षेत्र से किसान हरनाम सिंह, बलजिंद्र, सतनाम, गुरचरण आदि ने बताया कि वह महारैली में हिस्सा लेने दिल्ली जा रहे थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें शांतिपूर्ण ढंग से भी आगे नहीं निकलने दिया। इससे साफ पता चलता है कि केंद्र सरकार किसानों का दमन करना चाहती है। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसान भी भाकियू के नेतृत्व में इस लड़ाई में शामिल हैं। अब लड़ाई आरपार की होगी। ट्यूकर सीमा पर नायब तहसीलदार राजेंद्र रोहिला कि नेतृत्व में पुलिस बल ने किसानों की गतिविधियों पर नजर रखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें