फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के सैनिकों का मनोबल तोड़ना देश के लिए घातक : चीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
देश के सैनिकों का मनोबल तोड़ना देश के लिए घातक : चीमा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा। अपने सियासी फायदे के लिए देश के सैनिकों का मनोबल तोड़ना उचित नहीं है। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चीमा ने अपने निवास पर युवाओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने अपने बयानों से देश की रक्षा सेनाओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि सैनिकों का कमजोर मनोबल देश के लिए घातक होगा। भाजपा की गलत नीतियों के कारण ही आज देश की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। आतंकी हर दिन देश की सीमाओं और देश के अंदर घुसकर हमले कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से देश के सैनिकों के साथ खड़ी है। देश के सैनिकों का किसी भी प्रकार का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। बैठक में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की सेना पर की गई टिप्पणी की यूथ कांग्रेस ने निंदा की और इसके लिए देश के सैनिकों से माफी मांगने की मांग की। इस अवसर पर उनके साथ गुरप्रीत सिंह, प्रिंस, कन्हैया, अमन सैनी, राज कुमार, गुरविंद्र सिंह, हरबंस सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें