फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे साहबजादे का शहीदी दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
छोटे साहबजादे का शहीदी दिवस मनाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद।
विरसा संभाल सेवा सोसायटी के तत्वावधान में गांव सलपानी बस स्टैंड पर गुरुद्वारा साहिब में गुरु गोबिंद साहब के छोट साहबजादे का शहीद दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सोसायटी के प्रधान हरमन सिंह ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह के परिवार ने देश और सिख कौम के लिए जो बलिदान दिए, वो कभी भूलाए नहीं जा सकते। उन्होंने कहा कि इसी उपलक्ष्य में गुरुद्वारा साहिब में पिछले तीन दिन से गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ चल रहा था। आज पाठ का भोग डाल कर संगत के लिए लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरपंच मेवा सिंह, पंजाब सिंह, गुरप्रीत सिंह, बलहार सिंह, चरणजीत सिंह, हरनाम सिंह, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें