फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वास स्कूल मे विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वास स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
विश्वास स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में नन्हें वैज्ञानिकों ने प्रतिभा का परिचय दिया। उन्होंने साइंस के अद्भुत मॉडल बना कर दर्शकों का मन मोह लिया। बिजली के उत्पादन से लेकर प्रसारण तक और सोशल साइंस, आर्ट एंड क्राफ्ट से संबंधित प्रदर्शनी ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा। विश्वास एजूकेशन प्रबंधन के निदेशक ऋषि विशुभ और प्राचार्य स्नेह राजपाल ने केमिकल से बीपीएस वेलकम लिखकर विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। स्नेह राजपाल ने विद्यार्थियों के बनाए अनोखे प्रोजेक्ट से लोगों को अवगत कराया। रिमोट से कार चलाने के मॉडल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिवर्स ट्यूब ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। न्यू क्लब पॉइंट न्यूक्लियर पावर प्लांट बनाने वाली टीम तीसरे स्थान पर रही। ऑयल स्पिल रिमूवर ने पहला, मैग्नेटिक आयरन ने दूसरा और एक्सीडेंट कंट्रोलर मॉडल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रदर्शनी में फन विथ साइंस मोबाइल से जुड़ी कमांड कार, ईको कूलर, क्लिपिंग बॉल, बॉक्स फिटिंग, दूषित पानी से बिजली बनाना हाइड्रोक्लोरिक रोबोटिक हैंड, इलेक्ट्रोमैग्नेट ट्रेन, एक्सीडेंट कंट्रोलर, सोलर मोबाइल चार्जर आदि मॉडल ने दर्शकों को आकर्षित किया। सोशल साइंस विषय पर आधारित प्रदर्शनी में सूर्य मंदिर, बिहार का बौद्ध स्तूप, नालंदा यूनिवर्सिटी, पटना साहिब गुरुद्वारा, आंध्र प्रदेश की चार मीनार, इस्कॉन टैंपल, स्पेनिश मस्जिद, विक्टोरिया मेमोरियल, बॉटनिकल गार्डन नेताजी सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट, चेन्नई रेलवे स्टेशन आदि मॉडल प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें