फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान और कानून के खिलाफ दादूपुर नहर को डी-नोटिफाई करने का निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
संविधान और कानून के खिलाफ दादूपुर नहर को डी-नोटिफाई करने का निर्णय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
शाहाबाद के मार्केट कार्यालय में पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी के नेतृत्व में दादूपुर नलवी नहर के निर्माण की मांग को लेकर शुरू किए गए क्रमिक अनशन को किसानों का समर्थन मिल रहा है। भाकियू और भाकपा पहले से ही इस लड़ाई में सहयोग कर रही है। 48वें दिन के क्रमिक अनशन की शुरुआत राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा खेड़ा ने की। पूर्व सरपंच निरंजन सिंह, स्वर्ण सिंह, गुरचरण सिंह करनैल सिंह, दर्शन सिंह सुरेश थडौली, राम सिंह, सुखबीर, जीत सिंह, कुलदीप भौकरमाजरा, सुशील तंवर धरने पर बैठे। देवेंद्र शर्मा खेड़ा ने कहा कि दादूपुर नहर को डी-नोटिफाई किए जाने का निर्णय संविधान और कानून के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वकील की तरह किसानों की लड़ाई लड़ेगी। इस अवसर पर जसबीर सिंह मलान, कुलदीप सुलखनी, रणधीर कश्यप, दीपा गौरीपुर, संदीप संभालखी, अजयपाल गोगपुर, लखविंद्र लखा, कर्म सिंह दाऊमाजरा, सतविंद्र सिंह, बिट्टू हबाना, रवि शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें