सेंसन पेपर इंडस्ट्री शहर में करवा रही फॉगिंग
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। शहर में डेंगू के प्रकोप को रोकने के लिए सेंसन पेपर इंडस्ट्री दर्जनों फॉगिंग मशीनें लगाकर शहर की कॉलोनियों और वार्डों में फॉगिंग कर रही है। मैनेजर आरके चोपड़ा ने एमडी प्रदीप सैनी और हरि कृष्ण सैनी ने बचाव कार्य के लिए कई मशीनें मंगवाई हैं। ये सोशल वेल्फेयर के तहत सभी जगहों पर नि:शुल्क फॉगिंग कर रही हैं। साथ ही मिल खेतों में खड़े धान के फानों को मशीनों से साफ कर उसे मिल के लिए एकत्रित कर रही है।