रोड सेफ्टी क्विज में हजारों विद्यार्थी लेंगे भाग : डीएसपी
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र ।
डीएसपी तान्या ने कहा कि पुलिस और शिक्षा विभाग के तत्वाधान में रोड सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता में हजारों विद्यार्थी एक साथ भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता को स्कूल, ब्लॉक, जिला, मंडल और राज्यस्तर पर आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में तीसरी से पांचवीं, छठी से आठवीं, नौंवी से बारहवीं और कालेज के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। डीएसपी तान्या शुक्रवार देर शाम पंचायत भवन के सभागार में प्रथम स्तर पर स्कूलों में होने वाली रोड सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर स्कूलों के प्रिंसिपलों और शिक्षकों की एक बैठक को संबोधित कर रही थीं। इससे पहले डीएसपी तान्या, डिप्टी डीईओ नमिता कौशिक और डिप्टी डीईओ सतनाम भट्टी ने सभी को इस प्रतियोगिता के बारे में बताया।