फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने किया अनाज मंडी का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने किया अनाज मंडी का औचक निरीक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन।
अनाज मंडी में प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव धनपत सिंह ने धान की खरीद का जायजा लिया और मौके पर पहुंच कर धान के तोल की जांच की और धान की नमी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अनाज मंडी में बिजली पानी व अन्य समस्याओं के बारे में जांच की व मंडी में धान लेकर आए किसानों से उनकी समस्याओं के बारे में बातचीत की। मंडी में आढ़ती मोहन लाल ने यहां पड़े कबाड़ के ढेरों को उठवाने की समस्या के बारे में अवगत करवाया। अतिरिक्त मुख्य सचिव धनपत सिंह ने तुरंत अधिकारियों को कबाड़ उठवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार दिक्कत नहीं आने दी जाएगी और सरकार के द्वारा धान का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई मार्केट कमेटी और कोई भी अधिकारी किसानों की बात सुनने में आना कानी करता है तो तुरंत उसके बारे में सूचित करे। इस मौके पर एसडीएम सतबीर कुडू, नायब तहसीलदार साहब सिंह, मार्केट कमेटी सचिव हुकमचंद भुक्कल, मंडी प्रधान लाभ सिंह, बलिहार सिंह, राजेश छलोदी, मलकीत बरगट, जस्सी हमीदपुर, विनोद सिंगला, कवंर सिंह, डिंपल सैनी, मोहनलाल व अन्य आढ़ती मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें