फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेश पबनावा बने जीबीएसओ प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेश पबनावा बने जीबीएसओ प्रधान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में गुरु ब्रह्मानंद छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुमित चौधरी रमाणा की अध्यक्षता में मीटिंग आयोजित की गई। इसमें उन्होंने कहा कि मिल-जुलकर काम करने से ही किसी भी छात्र संगठन के छात्रों की समस्याओं का समाधान होता है। छात्र हितों की समस्याओं को दूर करने के लिए छात्र संघ चुनाव जरूरी हैं। जीबीएसओ पिछले 15 वर्षों से छात्रहित संबधित मुद्दों के लिए संघर्षरत हैं। यह संगठन रक्तदान शिविर से लेकर अन्य सामाजिक कार्यों के लिए युवा वर्ग को प्रेरित करती रही है। इस मीटिंग मे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय इकाई के लिए नरेश पबनावा को प्रधान और बलविंदर शेखपुरा को उपप्रधान नियुक्त किया गया। इस मौके पर नरेश, रवि पबनावा, साहिल पबनावा, विशाल, अनिल आर्य, नरेश, बलजीत, रोबिन, सागर, अमित, रवि, लवलेश, सूरज, अजय, गौरव पुडरी, विनय शर्मा, गुरमीत रमाणा, अनिल पुंडरी, अमित, सचिन, अमन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें