कुरुक्षेत्र। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि जिला कुरुक्षेत्र की मंडियों व खरीद केन्द्रों में 1 लाख 71 हजार 958 मीट्रिक टन गेहूं की आवक 24 अप्रैल तक हुई है। इसमें से 39 हजार 746 मीट्रिक टन गेहूं की लिफ्टिंग का कार्य एजेंसियों द्वारा पूरा किया जा चुका है। किसानों को राज्य सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम मूल्य 1925 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से दिया जा रहा है।
उपायुक्त ने शनिवार को बातचीत करते हुए कहा कि जिला कुरुक्षेत्र के सभी मंडियों व खरीद केंद्रों से सभी एजेंसियों से खरीद कार्य व उठान कार्य से नियमित रुप से किया जा रहा है। इसके साथ-साथ सभी एजेंसियों को को निर्देश दिए गए है कि वह मंडियों से गेंहू उठान कार्य भी नियमित रुप से करती रहे ताकि मंडियों में भीड़ ना हो और सोशल डिस्टैंसिंग के नियमों का पालन हो सके। उन्होंने कहा कि जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक की रिपोर्ट के आधार पर 24 अप्रैल 2020 तक जिला कुरुक्षेत्र के अमीन, बाबैन, भौर सैयदां, गुमथला गढु, इस्माईलाबाद, झांसा, कुरुक्षेत्र, कराह साहिब/इसाक, लाडवा, मलिकपुर, पिपली, पिहोवा, शाहाबाद, ठौल, अजराना कलां, बोधनी, किरमच, मलिकपुर, नलवी, चढुनी जाटान, बारना व थाना मंडियों से फूड सप्लाई विभाग, हैफेड, हरियाणा वेयर हाऊसिंग कोरपोरेशन एजेंसी व एफसीआई द्वारा खरीद का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। \tउन्होंने कहा कि कहीं पर भी किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं है, अगर कोई दिक्कत आती है तो उसे तुरंत दुरुस्त किया जाता है। सभी मंडियों में बारदाना प्रर्याप्त मात्रा में पहुंचाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अब तक जिला कुरुक्षेत्र मंडियों व खरीद केन्द्रों से 1 लाख 71 हजार 958 मीट्रिक टन गेहूं आवक हो चुकी है। इस आवक में से फूड सप्लाई विभाग ने 1 लाख 8 हजार 101 मीट्रिक टन, हैफेड ने 59796 मीट्रिक टन, हरियाणा वेयर हाऊस कोरपोरेशन ने 3307 मीट्रिक टन, एफसीआई ने 754 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का कार्य पूरा किया है। इसमें से फूड सप्लाई विभाग ने 22906 मीट्रिक टन, हैफेड ने 15871 मीट्रिक टन, हरियाणा वेयर हाऊसिंग कोरपोरेशन ने 770 मीट्रिक टन, एफसीआई ने 199 मीट्रिक टन गेहूं का उठान कार्य सहित कुल 39 हजार 746 मीट्रिक टन गेंहू का उठान काय पूरा हो चुका है।