फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में किशोरी का अपहरण, दो आरोपी दबोचे

Wed, 27 Nov 2013 10:04 PM IST
जींद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिला जींद के गांव शाहपुर में मंगलवार देर शाम बाइक सवार युवकों ने एक किशोरी का अपहरण कर लिया।
विज्ञापन


किशोरी के अपहरण की भनक लगते ही परिजनों ने पीछा किया तो युवक किशोरी को छोड़कर फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय किशोरी गांव की एक गली में जा रही थी। मकान से निकलते ही पहले से खड़े बाइक सवार दो युवकों ने किशोरी का मुंह दबा लिया और बाइक पर बैठाकर ले जाने लगे।
विज्ञापन


गली में लड़की के साथ जबरदस्ती होते देख किसी राहगीर ने शोर मचा दिया। इस पर किशोरी के परिजनों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।

पकड़े जाने के भय से बाइक सवार किशोरी को छोड़कर फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने अपहरणकर्ता गांव पड़ाना निवासी पवन को गांव धनखड़ी बस अड्डे से काबू कर लिया, जबकि दूसरे आरोपी गांव निडाना निवासी सोनू को उसके ठिकाने से काबू कर लिया। पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें