फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सब्जी खरीद रहे युवकों पर हमला कर किया जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सब्जी मंडी से सब्जी खरीद रहे कार सवार तीन लोगों पर एक अन्य कार सवार ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। मारपीट के बाद आरोपियों ने तीनों को जान से मारने की धमकी भी दी है। घोघड़ीपुर निवासी अशोक कुमार ने शहर थाना पुलिस को बताया कि वह और उसका भाई अमित व दोस्त संदीप कुरुक्षेत्र से आ रहे थे तो वे सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने चले गए। उसी दौरान रास्ते में गलत साइड से आ रही एक कार उनके सामने आ गई। जब वे उक्त गाड़ी को साइड देने लगे तभी गाड़ी के चालक ने उसके छोटे भाई अमित पर हमला कर दिया। उसके बाद चालक ने 10-12 कुंडू ट्रांसपोर्ट के चालकों को बुलाकर उन पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें