फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: युवक को बैंकॉक भेजकर बनाया बंधक, 35 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
- युवक को जर्मनी भेज ढाई लाख रुपये प्रति माह कमाने का दिया था झांसा
विज्ञापन

- युवक को वापस भेजने के लिए मांग रहे और रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी
मूनक। विदेश भेजने के नाम पर 35 लाख रुपये की ठगी करने व उसे विदेश में मानसिक व शारीरिक यातनाएं देने का मामला सामने आया है। रेशमा ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा मुकेश कुमार बीए पास है। उसे एजेंट ने जर्मनी में ढाई लाख रुपये प्रति माह कमाने का लालच दिया। जिसके बाद वह एजेंट की बातों में आ गया।
मां ने बताया कि एजेंट से खर्चे की बात की तो उन्होंने 14 लाख रुपये में जर्मनी का वर्क परमिट दिलवाने की बात कही। उसके बाद उन्होंने आरोपी को दो लाख रुपये नकद दे दिए और साथ में सभी दस्तावेज भी। कुछ दिन बाद आरोपियों ने कहा कि कुछ रुपये के अपने बेटे के खाते में जमा करवाओ। जब वे उसके बेटे को दिल्ली एयरपोर्ट लेकर गए तो आरोपियों ने उसे रूस की बजाय बैंकॉक का टिकट दे दिया और कहा कि वहां पर जाने के बाद उसे मास्को की टिकट मिल जाएगी, क्योंकि वहीं पर ही उनके आदमी उसे जर्मन का वर्क परमिट व वीजा देंगे। जिसके बाद बेटा बैंकॉक उतरा तो उसे वहां पर चरणजीत व अली मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने उसके पति को फोन कर आठ लाख रुपये टैक्स भरने को कहा। उसके पति ने कहा कि जब उसका बेटा मास्को पहुंच जाएगा तब उन्हें रुपये देंगे। जिसके बाद उन्होंने कहा कि वे उसके बेटे को बंधक बना रहे हैं या तो रुपये दे दो नहीं तो जान से मार देंगे। उसके बाद उसके पति ने उन्हें चार लाख रुपये दे दिए। ऐसा करते-करते आरोपियों ने उसके पति से 35 लाख रुपये हड़प लिए। उसके बाद जब उसके पति ने उसके बेटे को भारत भेजने की बात कही तो उन्होंने 10 लाख रुपये की और मांग की और अभी भी उसके बेटे को किसी घर में नशा देकर बंधक बना रखा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें