फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कोर्ट में पेशी से लौट रहे युवक पर हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
- नकाबपोश चार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कोर्ट में पेशी के बाद लौट रहे एक युवक पर नकाबपोश बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के सिर व छाती में गंभीर चोटें आई हैं। घायल अवस्था में युवक को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। जिसके बाद युवक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पीड़ित ने अपनी पत्नी व सास पर ही हमला करवाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिहार के समस्तीपुर निवासी सुजित ने बताया कि वह तरावड़ी में काम करता है। उसका पत्नी से घरेलू विवाद चला रहा है और पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का केस किया है। कल कोर्ट में तारीख पर आया था। सुजित ने बताया कि कोर्ट में ही मेरी पत्नी भारती और सास चंदा रानी ने मुझे धमकी दी थी और कहा था कि तू यहां से बाहर निकल आज तेरा खेल खत्म कर दूंगी। वह ऑटो में बैठकर अपने घर आ रहा था, निर्मल कुटिया चौक पर मोटरसाइकिलों पर सवार नकाबपोश चार युवक आए और लोगों ने ऑटो को रुकवा लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावरों ने पंच से भी हमला किया। जिससे उसे काफी चोटें आईं और छाती व हाथ-पांव में भी चोटें लगी हैं। पीड़ित ने बताया कि हमले के दौरान वह भागकर सेक्टर 32-33 पुलिस थाने पहुंचा और मदद की गुहार लगाई। इसके बाद उसने अपने वकील को कॉल किया और वकील थाने में पहुंचा। जिसके बाद वकील ने उसको करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया और मेडिकल करवाने के बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें