करनाल। तेज रफ्तार कार चालक ने पैदल जा रहे दो भाइयों को टक्कर मार दी। जिससे 36 वर्षीय रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
मिरगेन गांव निवासी अमित कुमार ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच जनवरी को करीब आठ बजे रात वह और उसके ताऊ धर्मपाल का बेटा रविंद्र उर्फ गोविद घर से दवाई लेने के लिए नगला चौक की तरफ जा रहे थे। गुडरिच फैक्टरी के सामने अचानक पीछे से आ रही एक कार ने उसके ताऊ के लड़के को सीधे टक्कर मार दी और वह सड़क पर जा गिरा। कार चालक मौका देखकर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद