फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल युवक की तीन घंटे बाद मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निसिंग। मोटरसाइकिल पर सवार होकर करनाल की तरफ से निसिंग जा रहे वार्ड एक निवासी करीब 22 वर्षीय मोहित की कैथल रोड पर एक राइस मिल के पास ट्राली के साथ भिड़ंत हो गई। जिसमें युवक जख्मी हो गया। जिसे तुरंत सीएचसी निसिंग ले जाया गया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद करनाल रेफर कर दिया गया। राजकीय कल्पना चावला मेडिकल कालेज में करीब साढ़ 10 बजे युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

घटना वीरवार सायं करीब साढ़े सात बजे की है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक युवक के पिता रणजीत सिंह की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं युवक की पोस्टमार्टम कार्यवाही की गई है। पुलिस के अनुसार युवक रणजीत सिंह ने बताया कि उसका बेटा राजमिस्त्री का काम करता था। जो घरों में टाइल लगाकर परिवार का गुजारा चलाने में पिता की मदद करता था। जो अक्सर करनाल में काम करता था। जो अपने कार्य से निवृत्त होकर घर लौट रहा था। कैथल रोड से मंडी जाने वाली सड़क से थोडा आगे बाइक व ट्राली में टक्कर हो गई। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जिसको लेकर राइस मिलों के कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ताकि हादसे से पर्दा उठाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें