फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सड़क हादसे में घायल युवक की नौ दिन बाद मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। इंद्री के कादरगढ़ गांव के पास हुए सड़क हादसे में घायल युवक ब्याना गांव निवासी विकास ने इलाज के दौरान नौ दिन बाद दम तोड़ दिया। युवक अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर कुरुक्षेत्र से इंद्री की ओर जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए थे और उन्हें करनाल के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मौत की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। इंद्री थाना के जांच अधिकारी विक्रमजीत सिंह ने बताया कि हादसे में दोनों को गंभीर चोट आई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबूलेंस बुलाकर दोनों को अस्पताल में भेजा था। नौ दिनों तक विकास का इलाज चलता रहा लेकिन शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। वहीं उसके साथी की हालत अब ठीक बताई जा रही है। परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें