करनाल। तरावड़ी-नीलाखेड़ी के पास रेलवे लाइन पर बेसुध मिले व्यक्ति की मौत हो गई। शिनाख्त नहीं हो पाई है। बाएं हाथ पर अंग्रेजी में मन्नू लिखा है। जीआरपी करनाल की पुलिस जांच अधिकारी किरण बाला ने बताया कि सोमवार शाम करीब 7:30 बजे रेलवे लाइन पर युवक घायल अवस्था में मिला था। शरीर पर चोटों के निशान थे। उसे सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी के अनुसार मृतक के सिर में गंभीर चोट थी और दाहिने बाजू की हड्डी भी टूटी हुई थी। जेब से एक ईएफटी रेलवे टिकट और एक हजार रुपये नकदी मिली है। संवाद