फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। इंद्री में दो बाइकों की टक्कर हो गई। जिससे एक युवक की मौत हो गई और एक घायल हो गया। इंद्री थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सौढी गांव निवासी संदीप ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र के बुढ़नपुर गांव में परिवार के साथ आया था। उसके गांव के ही दो युवक मुखत्यार व दर्शन सिंह किसी काम से बाइक पर सवार होकर इंद्री आए थे। काम पूरा कर वह गांव वापस जाने लगे तो पावर ग्रिड के समीप दूसरे बाइक सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वह उन्हें अस्पताल लेकर गया तो डॉक्टरों ने मुखत्यार को मृत घोषित कर दिया। वहीं दर्शन सिंह का इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें