फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर मृत मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मोहिदीनपुर के पास सड़क पर गंभीर अवस्था में पड़े मिले युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक का गांव के निकट शराब के ठेके के पास कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। शव कल्पना चावला मेडिकल कालेज में रखवाया गया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा उसके बाद ही पता चलेगा कि युवक की हादसे में मौत हुई या मारपीट के चलते जान गई। गांव चुंडीपुर निवासी करीब 33 वर्षीय शीशपाल रविवार दोपहर करीब 2 बजे थाना सदर के अंतर्गत गांव मोहिदीनपुर के निकट सड़क पर शीशम के पेड़ के पास गंभीर अवस्था में पड़ा मिला। घटनास्थल से जा रहे कुछ लोगों ने इसकी सूचना युवक के परिजनों एवं ग्रामीणों को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन कुछ लोगों के सहयोग से उसे उपचार के लिए करनाल अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि युवक का घटना से पहले गांव के निकट शराब के ठेके के पास कुछ युवकों के साथ झगड़ा एवं मारपीट हुई थी। उसके बाद शीशपाल गांव मोहिदीनपुर के निकट शीशम के पेड़ के पास बाइक सहित पड़ा मिला। मामले में थाना सदर पुलिस कार्रवाई कर रही है। समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजनों ने किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी। पुलिस का कहना है कि मौत की वजह स्पष्ट होने एवं मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें