जीटी रोड पर राधा स्वामी सत्संग भवन के पास अज्ञात वाहन ने बाइक चालक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। रविवार दोपहर दिल्ली के श्रीराम कालोनी निवासी जगदीश कुमार (32 वर्ष) बाइक पर दिल्ली से करनाल जा रहा था। राधा स्वामी सत्संग भवन के नजदीक पीछे से किसी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक चालक का सिर डिवाइडर की रेलिंग से जा टकराया। हालांकि चालक ने हेलमेट पहना था लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जगदीश ने मौके पर दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही एएसआई विनोद कुमार साथी पुलिस कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के कपड़ों की तलाशी ली गई तो उसके पर्स में मिले पहचान पत्रों से शिनाख्त हुई। पुलिस के मुताबिक नेशनल हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी वाहन चालक तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।