नीलोखेड़ी के समीप कार ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया और उसमें सवार युवक अरुण की मौत हो गई वहीं उसके माता-पिता घायल हो गए। यह परिवार यूपी के बरेली से पंजाब काम के लिए जा रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। उत्तर प्रदेश के जिला बरेली निवासी छोटे लाल ने बताया कि 29 अप्रैल को वह और उसका बेटा अरुण व उसकी पत्नी पिंकी रात करीब 9 बजे गांव दयालपुर पंजाब में काम के लिए ऑटो में सवार होकर चले थे। 30 अप्रैल को वह 6.40 बजे करीब नीलोखेड़ी के समीप पहुंचे, इसी दौरान एक इनोवा कार तेज रफ्तार आई और ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ऑटो पलट गया और सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। बेटे अरुण को घायल अवस्था में नीलोखेड़ी के सरकारी अस्पताल में लेकर गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।-संवाद