फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई अनाज मंडी के समीप एक कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो में सवार 16 वर्षीय साहिल की ऑटो के नीचे दबने से मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। राजवीर ने बताया कि उसका भतीजा साहिल नौवीं कक्षा में पढ़ता था। सुबह उसके पिता ने लहसुन तोड़कर उसे सब्जी मंडी में बेचने करनाल भेजा था। वह ऑटो में लहसुन रखकर करनाल सब्जी मंडी में आ रहा था, जैसे ही अनाज मंडी के गेट पर पहुंचा रांग साइड से आ रही बोलेरो कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। जिससे ऑटो पलट गया और साहिल ऑटो के नीचे दब गया। साहिल को राहगीर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कर्ण का इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें