फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने पकौड़े तलकर जताया रोष

Thu, 18 Sep 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
55....लघु सचिवालय के बाहर पकौडे तलते युवा कांग्रेस के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
करनाल। युवा कांग्रेस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को बेरोजगारी दिवस बताते हुए लघु सचिवालय के बाहर पकौड़े तलकर रोष जताया। जिला ग्रामीण प्रधान रजत लाठर ने बताया कि भाजपा सरकार की असफल नीतियों ने युवाओं को रोजगार के बजाय पकौड़े तलने पर मजबूर कर दिया है। उन्होंने नायब सरकार पर भी हमला बोला और कहा कि हरियाणा में नायब नहीं गायब सरकार चल रही है। इस मौके पर अशोक डाबड़ा, सूरज लाठर ,अंकित मान, दीपक धरी, राहुल घरौंडा, आकाश मंगलोरा व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें