फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर डाली गई देश विरोधी पोस्ट का मामला पहुंचा पुलिस के पास

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ व्यक्तियों की ओर से फेसबुक आईडी पर देश विरोधी पोस्ट डालने का मामला सामने आया है। कुछ युवाओं ने मामले की शिकायत पुलिस को सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में अमनदीप, राहुल, मुनीष और विजय आदि ने बताया है कि गढ़पुर टापू निवासी दो युवकों ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल में पाकिस्तान जिंदाबाद की तस्वीर लगाई हुई है। मौजूदा समय में एनआरसी और सीएए के विरोध में कई जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, जिससे देश का माहौल बिगड़ रहा है। आरोप है कि ऐसे ही व्यक्ति देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होते हैं। शिकायत में बताया गया है कि आरोपी गांव में भी देश विरोधी नारे लगाकर माहौल बिगाड़ने का कार्य करते हैं। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की गुहार लगाई है। मामले में थाना प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है कि साइबर सेल की मदद से मामलेे की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें